{"_id":"64739ac4f2d7bb21b40d3f48","slug":"ambulance-carrying-the-injured-overturned-on-the-expressway-etawha-news-c-12-1-257684-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एक्सप्रेसवे पर घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एक्सप्रेसवे पर घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पलटी
Sun, 28 May 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 28 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 20) एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ी एंबुलेंस। संवाद
(फोटो संख्या 21) घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाती एंबुलेंस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शिवरा गांव के पास चालक को झपकी आने से एंबुलेंस डिवाइडर तोड़कर पलट गई। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एंबुलेंस से दो घायलों को दिल्ली से पटना ले जाया जा रहा था। साथ में उनके परिजन भी थे।
ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-135 शिवरा गांव पास शनिवार रात करीब 11 बजे दिल्ली से पटना दो घायलों को ले जा रही एंबुलेंस के चालक को झपकी आने से डिवाइडर तोड़कर पलट गई। एंबुलेंस में मरीज के साथ उसके साथ कुल साथ लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही कुदरैल एक्सप्रेसवे व यूपीडा सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला।
सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भिजवाया गया। घायलों में एंबुलेंस चालक अरुण कुमार निवासी रसूलपुर थाना जैतपुर आंबेडकरनगर व अवधेश यादव निवासी थाना एत्मादपुर आगरा एंबुलेंस से दो घायल अभिषेक व निशा देवी को परिजन बृजेश कुमार, रेणुका देवी, हीरालाल निवासी बलिया थाना डेरनी छपरा बिहार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सौरिख यार्ड पर भिजवाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि चालक को झपकी आने से एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे एंबुलेंस में घायलों समेत सात लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायलों की हालत स्थिर बताई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।