{"_id":"6064b2b98ebc3e8d3663f619","slug":"amarnath-yatri-checkup-camp-in-etawah-etawha-news-knp620797249","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों का शनिवार व मंगलवार की होगा स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों का शनिवार व मंगलवार की होगा स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
पिछले साल कोरोना की वजह से बाबा अमरनाथ की यात्रा स्थगित रही थी। इस साल यात्रा पर जाने वालों को जिला अस्पताल में तीन डाक्टरों के पैनल के स्वास्थ्य परीक्षण और फिट घोषित किए जाने के बाद ही अनुमति मिलेगी।
जिला अस्पताल में मंगलवार और शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा। यात्रा 28 जून से शुरू होगी।
सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तीन डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया है।
इसमें फिजिशियन डॉ. वीके शाहू, जनरल सर्जन डॉ. पीयूष तिवारी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मेहरोत्रा अमरनाथ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें प्रमाणपत्र जारी करेंगे। श्री आनंदेश्वर महाराज अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल, अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति एवं श्री भोले अमरनाथ सेवा समिति के सेवादार स्वास्थ्य परीक्षण कराने में यात्रियों का सहयोग करेंगे।
श्री आनंदेश्वर महाराज अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष ओमरतन कश्यप, उपाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने बताया सेवा मंडल द्वारा नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए मेडिकल कराने के बाद अपने चार फोटो उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन प्रभारी जय सिंह चौहान ने कहा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन कैंप कार्यालय बनाए गए हैं, जहां अमरनाथ यात्री संपर्क कर सकते हैं। इनमें आशीष मेडिकल स्टोर स्टेशन बजरिया, मंगलेश मोबाइल पचराहा एवं विजय इलेक्ट्रानिक पुल कहारान शामिल हैं। सेवादारों में महामंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, किशन कुमार कश्यप, शैलेंद्र कुमार, अनुज कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर आदि उपस्थित रहेंगे। (संवाद)