{"_id":"606b4a488ebc3e591e5b7721","slug":"also-place-thermometers-pulse-meters-at-purchase-centers-etawha-news-knp621747437","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद केंद्रों पर थर्मामीटर और पल्स मीटर भी रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद केंद्रों पर थर्मामीटर और पल्स मीटर भी रखें
विज्ञापन
जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सोमवार का गेहूं खरीद की समीक्षा की। इसमें उन्होंने क्रय केंद्रों पर थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर,सैनेटाइजर, साबुन, पानी, स्वच्छ पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। कहा कि गेहूं बेचने के लिए किसानों को मोटीवेट करें।
किसानों का पंजीकरण भी करते रहें। जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद की समीक्षा में पाया कि अभी तक क्रय केन्द्रों पर खरीद नहीं हो सकी हैं। जानकारी करने पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि अभी क्रय केन्द्रों पर गेहूं आवक शुरू नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद तत्काल प्रारंभ कर सूचना प्रतिदिन उपलब्ध करायें। सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में स्टेशनरी, वारदाना उपलब्ध रहे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। उन्होंने क्रय केंद्रों पर टोलफ्री नंबर, सचिव का मोबाइल नंबर, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी का मोबाइल नंबर लिखा बैनर लगवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि जनपद में 59 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पटेल ने किसानों ने पंजीयन कराने की अपील की। एडीएम जय प्रकाश और सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।