फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Alleged journalist arrested for tarnishing police image

पुलिस की छवि धूमिल करने पर कथित पत्रकार गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Alleged journalist arrested for tarnishing police image
फोटो संख्या 25 सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में कथित पत्रकार सनत तिवारी - फोटो : ETAWHA
सिविल लाइन थाना पुलिस ने वीडियो के जरिये महकमे की छवि धूमिल करने पर कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है। उस पर इसी वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना के दरोगा सुबोध सहाय ने गुरुवार को थाना में प्रार्थनापत्र दिया कि कथित पत्रकार सनत तिवारी ने फोन कर 50 हजार रुपये मांगे और कहा कि उसके पास उसका एक वीडियो जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करके उसकी (सुबोध सहाय) नौकरी खतरे में डाल सकता है।
विज्ञापन

ऐसा न करने के एवज में ही उससे यह रकम मांगी गई है। दरोगा ने कहा कि जब उसने रकम देने से मना कर दिया तो उसने 18 जून को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें लिखा कि उप निरीक्षक सुबोध सहाय व उनके साथी पुलिस कर्मियों ने चोरी/लूट की घटना को अंजाम दिया है।
एसएसपी आकाश तोमर ने वीडियो की जांच कराई तो उसे 13 मार्च का पाया गया। इसमें दरोगा सुबोध सहाय व उनकी टीम एक दर्जन मुकदमा के संबंध में अभियुक्तों की तलाश में कृष्णा होटल में नजर आ रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी जुटाने के लिए ही सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर चेक किया गया था। जिसे चोरी/लूट की घटना बताया गया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के जरिये झूठा संदेश देने और दरोगा सुबोध सहाय को ब्लैकमेल के आरोप में सिविल लाइन थाना में तकिया आजादनगर मोहल्ला निवासी कथित पत्रकार सनत तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

सीओ सिटी वैभव पांडेय की अगुवाई में थाना पुलिस व एसओजी टीम ने आरोपी सनत तिवारी को चेकिंग के दौरान शुक्रवार को आईटीआई चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, तीन न्यूज चैनल माइक आईडी, तीन विभिन्न चैनल के परिचय पत्र भी बरामद किए हैं।
एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि आरोपी सनत तिवारी ब्लैकमेल करने की नीयत से यूट्यूब व व्हाट्सअप पर वीडियो पोस्ट करता था। जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed