{"_id":"69f8dbf72b42a3b5e8068aa4","slug":"allegations-of-irregularities-in-ration-dealer-elections-etawah-news-c-216-1-etw1012-142223-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: राशन डीलर चुनाव में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: राशन डीलर चुनाव में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के पुरैला गांव में राशन डीलर के चयन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बीडीओ से शिकायत की है। ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया की जांच कराकर खुली बैठक कर दोबारा डीलर का चयन किए जाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत पुरैला में कुछ दिन पूर्व राशन डीलर के चुनाव में स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया था जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। सोमवार को गांव के सत्यम चौबे, राजीव यादव, विनोद, ब्रजेश, सौरभ, दीपक, पवन कुमार, नरेश चंद्र और अमित कुमार आदि ग्रामीणों ने बीडीओ ताखा प्रदीप कुमार को ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि पंचायत सचिव ने चयन प्रक्रिया में निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई। खुली बैठक के लिए तारीख और स्थान की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई।
ज्ञापन में चयनित समूह पर पंच सूत्रीय गाइड लाइन के मानकों को पूरा न करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष न बताते हुए पूरे मामले की जांच कराकर खुली बैठक में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। बीडीओ प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि शिकायत में उठाए गए सभी बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। वहीं मामले पर पंचायत सचिव भावना ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में पांच समूहों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें शासन के निर्देशानुसार स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता देते हुए एक समूह का चयन किया गया है।