{"_id":"587cfbd44f1c1b3703efee7a","slug":"all-lion-in-safari-are-save-from-canine-distemper","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी के सभी शेर कैनाइन डिस्टेंपर मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी के सभी शेर कैनाइन डिस्टेंपर मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
शेर
- फोटो : प्रप्तीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा सफारी पार्क से कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण का साया दूर हो गया है। सभी शेर इस गंभीर संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। शेरों की देखरेख कर रहे डॉक्टर ने बताया कि दिसंबर में आई आईवीआरआई (इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली) की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो चुकी है। वहीं शेरनी जेसिका से जन्मे दोनों शावकों को भी एहतियात के तौर पर कैनाइन डिस्टेंपर के टीके की तीसरी डोज 26 जनवरी को दी जाएगी।
इटावा सफारी पार्क स्थित लायन सफारी में कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी ने सबसे पहले शेर विष्णु और लक्ष्मी को चपेट में लिया। इसके बाद कई शेरों की इससे मौत हो गई। हाल में शेरनी ग्रीष्मा भी कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण की चपेट में आने से लकवाग्रस्त हो गई। देश विदेश के पशु चिकित्सकों ने उसका इलाज किया लेकिन उसे बचा न सके। लेकिन अमेरिकी टीके की दम पर अब सफारी के सभी शेर कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। अब सफारी प्रशासन शेरनी जेसिका के शावकों सुल्तान और शिंबा को इस संक्रमण से बचाने के लिए विशेष देखरेख कर रहा है। दोनों शावकाें को कैनाइन डिस्टेंपर टीके की दो डोज दी जा चुकी हैं। तीसरी डोज 26 जनवरी को दी जाएगी। जिसके बाद ये शावक पूरी तरह सीडी संक्रमण से सुरक्षित हो जाएंगे। इन शावकों को मां जेसिका के साथ बाड़े के पीछे बैरीकेडिंग क्षेत्र में उछलकूद के लिए छोड़ा जाने लगा है। जल्द ही लोगों को सफारी में शेरों की चहलकदमी देखने को मिलेगी।