फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akshaya Tritiya is today, shopping will bring Lakshmi

Etawah News: अक्षय तृतीया आज, खरीदारी से बरसेगी लक्ष्मी

Sun, 19 Apr 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya is today, shopping will bring Lakshmi
इटावा। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी अक्षय तृतीया का महापर्व आज रविवार को पूरे जनपद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शास्त्रों में इसे स्वयंसिद्ध अबूझ मुहूर्त माना गया है जिसके चलते आज बिना पंचांग देखे ही गृह प्रवेश, मुंडन और विवाह जैसे मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी के लिए सर्राफा दुकानों पर विशेष रौनक दिखने वाली है।
विज्ञापन




ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे के अनुसार, इस वर्ष अक्षय तृतीया की तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 20 अप्रैल को सुबह 07:27 बजे तक रहेगी। उदया तिथि और मुहूर्त की गणना के अनुसार मुख्य पर्व रविवार को ही मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान और शुभ कार्य अक्षय (जिसका कभी क्षय न हो) फल प्रदान करता है।
विज्ञापन








पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त: सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 बजे तक।



खरीदारी का समय: आज सुबह 10:49 से कल सुबह 05:51 बजे तक रहेगा स्वर्णाभूषण खरीदने का महामुहूर्त।



अक्षय फल: आज मां लक्ष्मी और कुबेर देव की आराधना से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।







इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। पंचांग के मुताबिक, इस दिन त्रिपुष्कर, गजकेसरी, मालव्य, लक्ष्मी नारायण और रवि योग जैसे दुर्लभ योगों का मिलन हो रहा है। इन योगों में की गई पूजा और निवेश अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed