{"_id":"69e28570727737a0fb0b902b","slug":"akshaya-tritiya-from-vehicles-to-jewellery-there-will-be-bumper-shopping-etawah-news-c-216-1-etw1013-141250-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया : वाहनों से लेकर जेवरों तक की होगी बंपर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया : वाहनों से लेकर जेवरों तक की होगी बंपर खरीदारी
विज्ञापन
इटावा। अक्षय तृतीया व्यापारियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। रविवार को पड़ने वाले इस त्योहार के लिए व्यापारियों ने तैयारी कर ली है। वाहनों के शोरूम से लेकर सराफा बाजार में भी खूब रौनक दिखने लगी है। व्यापार प्रतिनिधि मंजल के अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने बताया कि इस बार 50-60 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है।
शहर में अक्षय तृतीया को लेकर शास्त्री चौराहा से लेकर नौरंगाबाद और पचराहा तक रौनक देखी जा रही है। फ्रैंड्स कॉलोनी ही नहीं, क्षेत्र के भरथना, बकेवर, जसवंतनगर आदि में भी अच्छे कारोबार का अनुमान है। इसके चलते कई शोरूम रविवार को भी खुलेंगे। शहर में करीब 120 से अधिक छोटी-बड़ी सराफा दुकानें और 25 से ज्यादा प्रमुख वाहन शोरूम हैं। सराफा व्यापारी विनीत पोरवाल बताते हैं कि सोने के दाम ऊंचे होने के बावजूद बुकिंग में पिछले साल के मुकाबले 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लोग शगुन के तौर पर चांदी के सिक्के और सोने की गिन्नी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
जिले के प्रमुख ऑटो डीलर संजय अग्रवाल के अनुसार, पेट्रोल गाड़ियों के साथ-साथ इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रिकॉर्ड 100 से ज्यादा प्री-बुकिंग हुई हैं। लग्जरी कारों के लिए भी शोरूम पर विशेष सजावट की गई हैं। ट्रैक्टर व खेती के अन्य उपकरणों की भी बिक्री होने का अनुमान है। व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार व सोमवार तक सराफा बाजार में करीब 30 करोड़ के जेवर और सिक्कों की बिक्री का लक्ष्य है। वहीं वाहन को लेकर लेकर 600 से अधिक दोपहिया और 100 से ज्यादा कारों की डिलीवरी होने का अनुमान है। इलेक्ट्रिक वाहन भी करीब एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर सकते हैं।