{"_id":"61c35dfcfa6196400216f8a1","slug":"akhilesh-yadav-s-corona-report-negative-dimple-yadav-and-a-daughter-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: अखिलेश यादव की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, पत्नी डिंपल और एक बेटी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: अखिलेश यादव की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, पत्नी डिंपल और एक बेटी संक्रमित
Wed, 22 Dec 2021 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:48 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कोरोना संक्रमित हो गई हैं। डिंपल की एक बेटी भी संक्रमित हैं। जबकि अखिलेश की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अखिलेश 20 दिसंबर की रात में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से होते हुए सैफई पहुंचे थे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अखिलेश यादव ने अपनी जांच उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में बुधवार को करावाई। उन्होंने कोरोना की जांच पत्नी डिंपल यादव के पॉजिटिव आने के बाद करवाई।
विज्ञापन
अखिलेश यादव 20 दिसंबर की रात में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से होते हुए सैफई पहुंचे थे। 21 दिसंबर को वो सैफई से मैनपुरी के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने समाजवादी विजय रथ यात्रा में भाग लिया था। बुधवार को अखिलेश यादव ने सैफई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद इटावा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार इटावा सफारी का उद्घाटन तक नहीं करा सकी
इसी बीच अखिलेश टाइगर सफारी भी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की इटावा सफारी का प्रदेश सरकार उद्घाटन तक नहीं करा सकी है। जितना काम यहां सपा सरकार में हुआ था उसके बाद कुछ भी नहीं हुआ है। सपा अध्यक्ष सफारी पार्क में एक घंटे से अधिक समय तक रुके। पार्क में अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में यह पार्क बनाया गया था और लॉयन सफारी भी बनकर तैयार की गई थी, लेकिन तब से अब तक कुछ भी काम आगे नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन