फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh said, like Mainpuri, BJP will lick the dust in the Lok Sabha elections too.

Etawah News: अखिलेश बोले, मैनपुरी की तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को धूल चटाएंगे

Mon, 02 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh said, like Mainpuri, BJP will lick the dust in the Lok Sabha elections too.
सैफई में पत्रकारों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।संवाद - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। मैनपुरी के उपचुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को धूल चटाएंगे। यह बात रविवार को सरकारी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भी देश के लिए कुछ करना नहीं चाहती है। सपा राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए प्रयासरत है। आंकड़ों में भले ही सपा को राष्ट्रीय दर्जा न मिला हो पर जब मध्यप्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनना होता है तो वह हमारे विधायक को ढूंढ रहे थे। हमारे समर्थन से मध्य प्रदेश में उनकी सरकार बनी थी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भी हमसे सहयोग और समर्थन मांगा गया। नेताजी ने हमेशा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों को जिताने का काम किया था। इसलिए कांग्रेस को यह नहीं कहना चाहिए कि हमारी राष्ट्रीय पार्टी नहीं है। आरक्षण पर सरकार की नीयत कभी साफ नहीं रही। सरकार ने जानबूझकर चुनाव को उलझाया है। अब दिखावे के लिए आयोग के गठन से कुछ नहीं होगा। कर्नाटक में दो साल में आयोग ने रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि साल के पहले के दिन डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। जो समाजवादी आंदोलन नेता जी ने हम लोगों को हाथ में दिया है। इसको आगे बढ़ाने का काम करेंगे। देश और समाज की समस्याओं का समाधान समाजवादी आंदोलन ही निकालेगा। आजादी के बाद इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ, जो इस सरकार में हो रहा है। सैफई में यहां आसपास कोई विकास सरकार नहीं कर रही है।
प्रधानमंत्री के कहने के बावजूद अन्ना पशुओं का समस्या बनी हुई है। दिल्ली और लखनऊ में भाजपा सरकार है, पैसे की कोई कमी नहीं है। उसके बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। देश का कोई गरीब कुछ न बोलने पाए और सरकार बदलने की न सोच ले, इसलिये उसे मुफ्त में सिर्फ अनाज की व्यवस्था कर देते हैं।

इस दौरान आदित्य यादव, पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, पूर्व विधायक राजू यादव, जिलाध्यक्ष मैनपुरी आलोक शाक्य, विधायक प्रदीप यादव, राजवीर सिंह, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे। अखिलेश ने देर शाम शहर में भ्रमण किया। उन्होंने पुर्विया टोला की मशहूर खीर मोहन भी चखी।

शहर के पुर्बिया टोला रोड पर एक दुकान पर खीर मोहन खाते अखिलेश।संवाद

शहर के पुर्बिया टोला रोड पर एक दुकान पर खीर मोहन खाते अखिलेश।संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed