{"_id":"58d411604f1c1bb6681a6284","slug":"akhilesh-s-lions-meet-the-less","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के शेरों को मीट के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के शेरों को मीट के लाले
अमर उजाला इटावा
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
लायन सफारी में श्ाेर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध स्लाटर हाउसों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख का असर शहर के लायन सफारी के शेरों पर भी पड़ा है। सफारी के शेरों के सामने मीट की समस्या खड़ी हो गई है। शहर के स्लाटर हाउस बंद कराए जाने से शेरों को मीट सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर भी जानवर काटने की रोक लग गई है, क्योंकि मीट सप्लायर के पास भी स्लाटर हाउस का लाइसेंस नहीं है। अब सफारी प्रशासन के सामने समस्या यह है वह शेरों के भोजन के लिए मीट कहां से लाएं।
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क के लायन सफारी में पल रहे बब्बर शेरों को प्रतिदिन भोजन में 45 किलो मीट की जरूरत पड़ती है। इसकी सप्लाई शहर के ही ठेकेदार हाजी निजामुद्दीन के द्वारा दी जा रही है। प्रदेश की योगी सरकार के स्लाटर हाउस पर कडे़ रवैये के चलते शहर में भी पशु विभाग एवं पुलिस ने अवैध कत्लखानों पर सख्ती कर दी। इससे शहर में पशुवध लगभग बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
इससे सफारी के शेरों को सप्लाई देने वाले मीट ठेकेदार का बोरिया बिस्तर बंध गया है, क्योंकि उक्त ठेकेदार के पास भी स्लाटर हाउस का लाइसेंस नहीं है। ऐसे में सफारी में मीट की सप्लाई बंद होना तय है। इस संकट ने सफारी के सामने अजीबोगरीब समस्या खड़ी कर दी है कि अब वह शेरों के लिए मीट कहां से लाए। सूत्र बताते हैं कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए सफारी पार्क के अधिकारियों ने हाथ पैर मारने शुरू कर दिए हैं और आसपास के उन जिले में शेरों के लिए मीट की तलाश शुरू कर दी है, जहां पर स्लाटर हाउस के लाइसेंस हैं।
विज्ञापन
नहीं जारी हो सकता स्लाटर हाउस का लाइसेंस
इटावा। स्लाटर हाउस के लाइसेंस के नियमों पर नजर डालें तो किसी भी हवाई पट्टी से 25 किलोमीटर की परिधि में स्लाटर हाउस का लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। शहर से सैफई हवाई पट्टी की दूरी लगभग 20 किमी है। इटावा शहर इसकी परिधि में आता है। ऐसे में शहर में कोई लाइसेंस जारी नहीं किया जा सकता। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एससी गुप्ता का कहना है कि शहर में स्लाटर हाउस और मीट की छोटी दुकानों का कोई लाइसेंस नहीं है। इस कारण सभी दुकानों का बंद होना तय है। मीट की दुकानों पर मुर्गे का मीट लाकर बेचा जा सकता है, इसमें भी सड़क किनारे मुर्गे को काटने की अनुमति नहीं।
आगरा और उन्नाव से मीट लाने की तैयारी
इटावा। लायन सफारी में पुराने ठेकेदार को 31 मार्च तक मीट सप्लाई का ठेका दिया गया है। स्लाटर हाउसों पर प्रतिबंध के बाद सफारी प्रशासन आगरा और उन्नाव के लाइसेंसी स्लाटर हाउसों से मीट मंगाने की तैयारी कर रहा है। इटावा सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल का कहना है कि मीट सप्लाई के लिए जल्द नया टेंडर निकाला जाएगा, जिससे शेरों को किसी प्रकार से मीट की दिक्कत नहीं होगी।
सफारी में स्लाटर हाउस को नहीं मिली अनुमति
लायन सफारी के शेरों को मीट देने के लिए सफारी प्रशासन ने सफारी के अंदर ही स्लाटर हाउस बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन नियम क ायदों के चलते अभी तक एनओसी नहीं मिली है। बताया जाता है कि हवाई पट्टी क्षेत्र में प्रतिबंध की परिधि में लायन सफारी भी आता है, जिससे सफारी प्रशासन खुद का स्लाटर हाउस नहीं बना पा रहा है।