{"_id":"63067972efc65d795662da02","slug":"agriculter-sample-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7144751189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
इटावा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर खाद की दुकानों की चेकिंग की। 15 दुकानों से खाद के नमूने एकत्रित किए गए। गड़बड़ी मिलने पर सात विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उप निदेशक कृषि आरएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप राणा तथा भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम प्रमोद कुमार ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। उप निदेशक आरएन सिंह ने पांच स्थानों से नमूने भरे। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने 27 दुकानों का निरीक्षण किया तथा छह स्थानों से खाद के नमूने लिए। भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम प्रमोद कुमार ने नौ दुकानों का निरीक्षण कर चार नमूने भरे।
इन तीनों अधिकारियों ने कुल मिलाकर 49 दुकानों का औचक निरीक्षण कर 15 नमूने भरे। इस अभियान के दौरान सात विक्रेताओं का उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए। उप निदेशक कृषि आरएन सिंह ने कहा है कि अभियान जारी रहेगा। किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराई जाएगी।