फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Agra section graduate teacher election today, votes to be held in 59 booths

आगरा खंड स्नातक/ शिक्षक चुनाव आज, 59 बूथों पर पड़ेंगे वोट

Mon, 30 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Agra section graduate  teacher election today, votes to be held in 59 booths
फोटो संख्या 10 मतपेटी लेकर जाते मतदान कार्मिक - फोटो : ETAWHA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। आगरा खंड स्नातक/शिक्षक एमएलसी के लिए मंगलवार को जिले के 59 मतदान केंद्रों पर आज वोट डाले जाएंगे। कुल 42 हजार 360 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के सभी मतदान केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। सोमवार को विकास भवन से दोपहर बाद 59 पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना किया गया। जनपद के 25 मतदान केंद्रों के 59 मतदेय स्थलों पर कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्नातक निर्वाचन के लिए 14 मतदान केंद्र और 48 बूथ बनाए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन के लिए 11 मतदान केंद्र और 11 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 40115 स्नातक तथा 2245 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक
सीडीओ डा. राजागणपति आर ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 4-4 मतदान कर्मिक शामिल हैं। पोलिंग पार्टी में प्रथम नंबर पर राजपत्रित अधिकारी, दूसरे नंबर पर बैंक कर्मचारी, तीसरे नंबर पर बाबू और चौथे नंबर पर सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा 10 प्रतिशत कार्मिक रिजर्व रहेंगे। आठ जोनल एवं 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक माइक्रोआब्जर्वर भी रहेगा।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को दी गई कोविड सामग्री
प्रत्येक पोलिंग पार्टियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से फेस शील्ड, मास्क, सैनिटाइजर एवं हैंडवॉश का पैकेट दिया गया है। स्टोर कीपर जितेंद्र यादव ने सामग्री को पैकेट में रखा। मतदान केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापनी की जाएगी जहां आने वाले मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना मास्क लगाए किसी भी मतदाता को अंदर जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मतदाताओं पर एक मतपेटी
मतपत्र से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को बूथ पर 800 मतदाता होने पर एक अथवा इससे अधिक होने पर तीन मतपेटियां दी गईं। पोलिंग कर्मियों को मतपेटी के अलावा निर्वाचक नामावली समेत अन्य सामग्री से भरा थैला दिया गया।

फोटो संख्या 11 जानकारी देते सीडीओ डा.राजा गणपति आर

फोटो संख्या 11 जानकारी देते सीडीओ डा.राजा गणपति आर- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed