{"_id":"8ef496697fb8f2bed0fdfec0799d7445","slug":"agra-rail-way-trains-will-run-from-24-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा रेल मार्ग पर 24 से चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा रेल मार्ग पर 24 से चलेंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा डेढ़ दशक पहले स्वीकृत की गई इटावा-बाह, बटेश्वर आगरा रेल मार्ग पर 24 दिसंबर को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व मानव विकास संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया बटेश्वर से इस नए रेलमार्ग पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे।
शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने स्पेशल ट्रेन से तैयारियों का जायजा लिया। करीब सात घंटे तक उन्होंने इस नए ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया। मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने वर्ष 1998-99 में बटेश्वर से होकर ट्रेनों को गुजारने के लिए इटावा बाह बटेश्वर आगरा रेलमार्ग योजना को हरी झंडी दी थी।
रेल के एक नए ट्रैक को पूरा करने में करीब 17 साल का समय लगा। 427.21 करोड़ की लागत से यह नई रेल लाइन को पूरा कर लिया गया है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का 91 वां जन्म दिवस है। केंद्र सरकार व रेलवे ने उनके इस जन्म दिवस पर उनके सपने को पूरा करने का मन बनाया है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने इस नए रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन की व्यवस्थाआें का जायजा लिया। अरुण सक्सेना इलाहाबाद से स्पेशल ट्रेन से तड़के इटावा स्टेशन पर पहुंचे और सीधे इस नए रेल मार्ग पर निकल गए।
वह सुबह 6:12 बजे ट्रैक का जायजा लेने के लिए निकले। उदी स्टेशन होते हुए वह बटेश्वर तक गए और वहां पर तैयारियों का जायजा लिया। ट्रेनों के संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं को चेक किया, साथ ही अफसरों को निर्देश भी दिए। वह करीब सात घंटे तक जायजा लेते रहे और करीब सवा बजे उनकी स्पेशल ट्रेन इटावा पहुंची।
तीन मिनट तक ट्रेन तो रुकी पर जीएम श्री सक्सेना ट्रेन से बाहर नहीं आए और ट्रेन इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई।
उधर, उत्तर मध्य रेलवे के जीएम के जनसंपर्क अधिकारी एके त्रिपाठी ने बताया कि इटावा बाह बटेश्वर आगरा के नए रेलमार्ग पर सवारी ट्रेनों का संचालन 24 दिसंबर से शुरू होगा।