फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After the post mortem, the body was jammed keeping the body

मृतक मजदूर के परिवार को 5 लाख रुपये मदद की घोषणा की

Fri, 12 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
After the post mortem, the body was jammed keeping the body
चंबल नदी के किनारे हादसे में मौत के शिकार हुए मजदूर के परिजनों ने शुक्रवार को उदी चौराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार ने मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये समेत अन्य मदद की घोषणा की। उसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार किया।
शुक्रवार सुबह स्वामी शरणानंद सेवा संस्थान की निर्माणाधीन दीवार के दौरान टीले की मिट्टी ढहने से उसमें दबे मजूदर कमलेश की मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे परिजनों व ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार न करके उसे उदी मोड़ चौराहे पर लाकर रख दिया और मुआवजा मांग करने लगे।
खबर मिलने पर उदी पुलिस चौकी के सिपाही आनंद यादव, मोनू, कामेत पंचायत के प्रधान राजेश भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य भदौरिया आदि क्षेत्रीय नेताओं ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

लेकिन ग्रामीण एसडीएम या किसी प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस पर सदर तहसीलदार एन राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह पहले ही अश्वस्त कर चुके हैं कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा योजना के तहत पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये के अलावा पारिवारिक लाभ योजना में 30 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके साथ ही बीडीओ बढ़पुरा से बात करके प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ दिया जाएगा। इसके बाद परिजन व ग्रामीण माने और शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed