फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After the district hospital, now ultrasound is not happening even in the women's hospital

जिला अस्पताल के बाद अब महिला अस्पताल में भी नहीं हो रहा अल्ट्रासाउंड

Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
After the district hospital, now ultrasound is not happening even in the women's hospital
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर खड़ी महिलाएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला अस्पताल के पुरुष अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष 20 जून से बंद है। अब महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में भी ताला लटक गया है। वहां तैनात सोनोलॉजिस्ट अवकाश (छुट्टी) पर चले गए हैं। इससे सोमवार को अस्पताल आईं गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट 20 से 30 जून तक के अवकाश पर हैं। अभी तक वहां कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई है। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त है। सोनोलॉजिस्ट डॉ. प्रभात अल्ट्रासाउंड का काम देख रहे थे। वह भी सोमवार से चार जुलाई तक के अवकाश पर चले गए हैं। इससे वहां भी अल्ट्रासाउंड बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र से आई गर्भवती पायल ने बताया टीका लग चुका है, अल्ट्रासाउंड होना है। उमस भरी गर्मी में परेशान हुए और काम भी नहीं हो पाया। समय और आने-जाने में पैसे की बर्बादी ही हुई। जोनई गांव की फूलन श्री बेटी रूबी को लेकर आई थीं। बताया कि कई दिनों से बेटी को दिक्कत हो रही हाथों-हाथ अल्ट्रासाउंड कराने की सोचकर आईं थीं लेकिन यहां पता चला कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पुरुष अस्पताल में भी मरीज हुए परेशान
शहर की सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी अजय ने पत्नी सोनी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बताया कि पेट में दर्द रहता है, इस वजह से अल्ट्रासाउंड कराना है। यहां डॉक्टर ही छुट्टी पर हैं, अब निजी पैथोलॉजी पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। अखबार में पढ़ा था रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था होने की उम्मीद में चले आए थे।
आजादनगर टीला की सबीना ने बताया पित्त की थैली में पथरी है। सर्जन डॉ.पीयूष तिवारी ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा है लेकिन कक्ष में ताला लगा है। एक तारीख के बाद आने के लिए कहा गया है। रामनगर के प्रमोद कुमार पेट दर्द से परेशान पत्नी गुड्डी देवी को लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि सर्जन डॉ.मंगल सिंह ने कई जांचों के साथ अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा है। शनिवार को सभी जांचें करवा लीं थीं। अल्ट्रासाउंड की जानकारी करने आए थे लेकिन यहां कक्ष बंद है।
वर्जन
अल्ट्रासाउंड बंद होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। एक जुलाई को जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश से लौटने पर उनका सहयोग लिया जाएगा। -डॉ. कजरी, सीएमएस महिला अस्पताल

वर्जन
डॉक्टरों के रिक्त पर भरने के लिए कई बार शासन को लिख चुकी हूं। पूरे प्रदेश में रेडियोलॉजिस्ट की कमी है, फिर कोई व्यवस्था कराने के लिए सीएमओ और उच्चस्तर पर बात करूंगी। सरिता भदौरिया, सदर विधायक

महिला जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के गेट पर पड़ा ताला। संवाद

महिला जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के गेट पर पड़ा ताला। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed