{"_id":"69ad38f700eee04a0606e5b5","slug":"after-marrying-her-sister-in-law-her-brother-in-law-killed-her-by-hitting-her-with-a-brick-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा बना हैवान: साली को ले जाकर दिल्ली में की शादी, फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली, इटावा लाकर सिर कूचकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा बना हैवान: साली को ले जाकर दिल्ली में की शादी, फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली, इटावा लाकर सिर कूचकर ली जान
Sun, 08 Mar 2026 03:06 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:06 PM IST
सार
जीजा विजय मौसेरी साली को बहलाकर दिल्ली ले गया। शादी के बाद इटावा लाकर उसने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्ते में जीजा अपनी मौसेरी साली को बहलाकर दिल्ली ले गया। शादी करने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली। जब पुलिस की मदद से घरवाले लड़की की तलाश में दिल्ली पहुंचे तो आरोपी जीजा ने इटावा लाकर साली की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के फूलनदेवी जैन मोहल्ला की है। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सैफई के समान नगला गांव के निवासी रघुराज सिंह थाने में चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटियों में दूसरे नंबर की बेटी सुनैना (16) होली के दिन गायब हो गई थीं। घर में पत्नी केशकान्ति व बेटी न दिखने पर पता किया तो जानकारी मिली कि दोनों वैदपुरा के बर्रा में साडू के घर गए हैं।
विज्ञापन
दूसरे दिन पत्नी लौटी, लेकिन बेटी नहीं थी। बाद में पता चला कि शहर कोतवाली के जैन मोहल्ला फूलनदेवी निवासी विजय उनकी बेटी को बहलाकर ले गया है। विजय ने सात साल पहले बर्रा निवासी साडू की बेटी निशा से प्रेम विवाह किया था। पांच मार्च को उसने इंस्टाग्राम पर शादी करने की जानकारी के साथ फोटो पोस्ट की।
विज्ञापन
तभी थाने में गुमशुदगी लिखाकर बेटी और आरोपी की तलाश में दिल्ली गए। लेकिन, वे दोनों इटावा आ गए। फोन पर बात की तो आरोपी ने बेटी को मार देने की धमकी दी। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। शनिवार देर रात उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस से बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, आरोपी गिरफ्त में है।