फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After killing the young man, the dead body was thrown in the bushes

Etawah News: युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Thu, 17 Aug 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 17 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was thrown in the bushes
उदी। तीन दिन से ऑटो सहित लापता युवक का शव चंबल नदी के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। युवक की हत्या कर हाथ बांधकर शव को झाड़ियों में फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाद में परिजनों ने शव को छीनकर उसे उदी चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिवार के लोग हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों को एसपी सिटी के समझाने के बाद पुलिस को शव सौंपा।
विज्ञापन

बढ़पुरा क्षेत्र के रमी का वर गांव निवासी रामकुमार ने बताया कि उनका पुत्र अनमोल सिंह (21) सोमवार खाना खाकर अपना ऑटो लेकर चलाने निकल गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी देर रात तक तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका, मंगलवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को कुछ लोग बीहड़ में ककोरा तोड़ने गए तो उन्होंने शव को देखा। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बेचन कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर गुस्साए परिजनों ने युवक के शव को पुलिस से छीनकर इटावा-ग्वालियर मार्ग स्थित उदी मोड़ चौराहा बढ़पुरा ब्लॉक के सामने शव को रखकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

परिजनों की मांग थी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विमल भदौरिया और एसपी सिटी कपिल देव ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया घर से तीन दिन से लापता युवक का शव चंबल नदी के किनारे झाड़ियों में बरामद किया गया है। मृतक के गले व हाथ में गमछा बंधा हुआ था। जहां शव बरामद हुआ, प्रथम दृष्टया लग रहा कि कोई जान पहचान का व्यक्ति वहां बुलाकर ले गया है। मामला इरादतन हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। इसमें काफी कुछ साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक टीमें छानबीन में जुटी हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed