{"_id":"6484bfef49a8590afa02f9a8","slug":"after-a-year-and-a-half-a-murder-case-was-registered-against-six-etawha-news-c-12-1-279315-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डेढ़ साल बाद छह पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डेढ़ साल बाद छह पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Sat, 10 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। आलई गांव में डेढ़ वर्ष पहले एक व्यक्ति को घर से जबरदस्ती ले जाकर खेत में पानी लगाने के बहाने हत्या करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर छह नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना स्तर से मृतक की पत्नी की कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाकर दर्ज कराया मुकदमा।
थाना सैफई मुचेहरा निवासी वीना देवी ने बताया कि 16 नवंबर 2021 की शाम साढ़े पांच बजे कैलाश व रामवीर निवासी मुचेहरा घर पर आकर उसके पति संतोष को खेत में पानी लगाने के बहाने जबरदस्ती घर से ले गए थे। जब उसका पति दूसरे दिन नहीं आया तो पत्नी ने आलई गांव पहुंची।
जहां उसे पता चला कि उनके पति संतोष का शव कैलाश की टीन के सामने खुले में पड़ा था। और उसके सिर में गंभीर चोट थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके गांव के लोगों ने उसके पति को जबरदस्ती शराब पिलाकर हत्या कर दी है। इसके बाद जब वह आरोपियों से पूछने गई तब उन लोगों ने उसे व उसके बेटे को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
जब इसकी शिकायत थाना पुलिस से करने गई तो इस पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद सात दिसंबर 2021 एसएसपी के पास कार्रवाई के लिए पहुंची तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद मृतक की पत्नी ने कोर्ट के आदेश पर कैलाश,रामवीर,द्रोपा देवी, भूरा देवी, अनार श्री, उदयवीर, निवासी आलई गांव थाना जसवंतनगर के खिलाफ अपहरण, मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।