फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After a dispute with his wife, the young man hanged himself and committed suicide.

Etawah News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 18 Feb 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man hanged himself and committed suicide.
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के नगला खुमान गांव में मंगलवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार नगला अमन कुमार (32) एक निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर थे। बताया जा रहा है कि सुबह किसी बात को लेकर उनका पत्नी राखी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद अमन घर के अंदर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद परिजनों ने जब उन्हें आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह पंखे के कुंडे से उनका शव लटक रहा था।
विज्ञापन

अमन अपने पीछे पत्नी राखी और पुत्र विहान को पीछे छोड़ गए है। मां सरोजा देवी, बड़े भाई अवनीश व छोटे भाई कौशलेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि फिलहाल पारिवारिक विवाद में फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed