{"_id":"5737779f4f1c1b360791a768","slug":"advocate-murdered-bodies-dumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की हत्या कर शव फेंका
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 15 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोचो अधिवक्ता शैलेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा निवासी अधिवक्ता एवं व्यवसायी की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन शव के पास बैग और नगदी मिलना पुलिस के लिए रहस्य बना हुआ है।
अधिवक्ता शुक्रवार को दवा लेने के लिए आगरा गया था। आशंका है कि लौटते वक्त हत्या की गई और शव हाईवे से डेढ किलोमीटर दूर सड़क किनारे ठिकाने लगाया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बे के मोहल्ला पुरावली दरवाजा निवासी अधिवक्ता शैलेश कुमार गुप्ता(48) कचहरी में प्रैक्टिस करने के साथ ही कस्बे में आटा चक्की एवं स्पेलर भी चलाते थे। वह एक ईंट भट्टे में साझीदारी भी थे। वह शुक्रवार सुबह दवा लेने की बात कह कर आगरा निकले थे। वहां पहुंचकर उन्होंने हार्ट और डायबिटीज रोग की जांच भी कराई । इसके बाद दोपहर साढे़ तीन बजे पत्नी को फोन करके देर शाम तक लौट आने की बात बताई, लेकिन रात तक नहीं आने पर पत्नी ने दोबारा फोन किया।
विज्ञापन
मोबाइल नहीं उठने पर खोजबीन शुरू हुई। शनिवार सुबह धनुआं रोड पर बैजनाथ के खेत में शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले बैग को कब्जे में ले लिया। बैग में दवा की फाइल और 10120 रुपया मिला। मोबाइल जेब में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।