फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Adolescents will get vaccine from today

आज से किशोरों को लगेगी वैक्सीन

Sun, 02 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Adolescents will get vaccine from today
इटावा। किशोरों को कोरनारोधी टीका लगाने का अभियान तीन जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इटावा में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तैयारियां कर लीं हैं। जिले में 15 से 18 साल वालों को 37 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन सभी को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा, जिससे 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जा सके। पिछले साल 16 जनवरी से देशभर में एक साथ 45 से 60 वर्ष आयु के लोगों को प्रथम चरण में कोरोना रोधी टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन

अभियान के तहत सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था, जबकि एक जून से 18 साल के ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ था।
करीब एक साल के लंबे इंतजार के बाद 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए 3 जनवरी से टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया है।
ये टीका केंद्र पर जाकर सीधे लगवाया जा सकता है। इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड ले जाना आवश्यक होगा।
इटावा जिले में 15 से 18 साल की लगभग 1.10 लाख के लगभग जनसंख्या है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस आयु वर्ग की आबादी का टीकाकरण 20 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव ने बताया कि जनपद में शासन स्तर पर उन्हें एक लाख 10 हजार से अधिक किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है।
इस आयु वर्ग के सभी लोगों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। जिससे 28 दिन बाद ही इन्हें दूसरी डोज लगाई जा सके। कोविशील्ड में दूसरी डोज लगने का अंतर 84 दिन का है। बताया कि टीकाकरण के लिए 20 टीमें बनाई गई हैं।
प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य शामिल हैं। प्रत्येक टीम टीकाकरण बूथ पर पहुंचकर सुबह 10 से शाम चार बजे तक टीकाकरण करेगी। पहले दिन शहर समेत सभी आठों ब्लाकों में 37 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
इस दौरान टीम छात्र-छात्राओं का पहले कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन करेगी, उसके बाद उन्हें टीका लगाया जाएगा। बताया कि यह अभियान 18 साल से ऊपर के लोगों के चल रहे टीकाकरण से अलग है।
फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज 10 से
किशोरों के टीकाकरण के साथ-साथ अन्य लोगों पर भी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम का फोकस रहेगा। तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ग की आयु के लोगों को टीका लगाने के साथ ही 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को तीसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए भी तैयारियां कर ली गईं हैं।
दूसरी डोज की रफ्तार बढ़ाई जाएगी
18 साल से ऊपर की आबादी को इटावा जिले में शत-प्रतिशत टीका लगाया जा चुका है। दूसरी डोज भी लगभग 50 फीसदी लोगों को लग चुकी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब दूसरी डोज लगाने की गति को बढ़ाएगा, जिससे जल्द से जल्द पूरी आबादी को दूसरी डोज लगाई जा सके।
सोेमवार से 15 से 18 वर्ग की आयु वर्ग के लोगों को टीके का अभियान शुरू किया जा रहा है, साथ में दूसरी डोज की गति को भी बढ़ाया जाएगा। फ्रंट लाइन वर्कर को बूस्टर डोज भी दी जाएगी।
-श्रुति सिंह, जिलाधिकारी।
ब्लाक केंद्र
उदी दो
बसरेहर छह
भरथना छह
राजपुर तीन
जसवंतनगर पांच
महेवा तीन
सरसईनवार तीन
सैफई तीन
इटावा शहर छह
कुल- 37
कोविड के चलते बंदियों से मुलाकात पर रोक
इटावा। जिला कारागार में बंद बंदियों से उनके परिजनों की मुलाकात करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कोविड 19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए लगाई गई है।
कारागार अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि प्रदेश में कोविड 19 ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने जेल में बंदियों की उनके परिजनों आदि की मुलाकात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

ऐसा बंदियों को महामारी से बचाव को देखते हुए किया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी जेल में लगे पीसीओ से अपने परिजनों से बात कर सकते है। मुलाकात को एक जनवरी से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed