{"_id":"59c7eae74f1c1bb5688b65dc","slug":"adolescents-from-nari-niketan-center-were-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन केंद्र से भागी किशोरियां पकड़ी गईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन केंद्र से भागी किशोरियां पकड़ी गईं
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
संरक्षण गृह
- फोटो : प्रतिकात्मक
इटावा। नारी निकेतन कें द्र इलाहाबाद से भागीं तीन किशोरियों को रविवार को मगध एक्सप्रेस के महिला कोच से जीआरपी और आरपीएफ ने पकड़ लिया। किशोरियों ने रसोइया पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
साढ़े 17 वर्र्षीय कोमल दुबे पुत्री मनोज दुबे निवासी खुजवां बजरिया थाना वेलूपुरा जिला बनारस, 15 वर्र्षीय चंदा विश्वकर्मा पुत्री लालचन्द्र निवासी आरके नगर अंकलेश्वर गुजरात और 17 वर्र्षीय पूर्र्णिमा घोष पुत्री राजू निवासी वेलगुड़िया पाई थाना नेमचा जिला वेलगुडिंया(पं.बंगाल) रविवार सुबह करीब पांच बजे नारी निकेतन केंद्र की रसोई की खिड़की से कूद कर फरार हो गईं।
विज्ञापन
इसके बाद इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से मगध एक्सप्रेस में महिला कोच में सवार हुईं। इन किशोरियों की भागने की जानकारी मिलने पर जुवेनाइल मजिस्ट्रेट व चाइल्ड लाइन केयर ने इटावा में जीआरपी और आरपीएफ को दी। किशोरियों के मगध से महिला कोच में सवार होने की जानकारी देने के साथ ही इन तीनों की फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजी।
विज्ञापन
ट्रेेन करीब तीन बजकर दस मिनट पर इटावा स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी थाना प्रभारी विजय सिंह, कांस्टेबल राजन व प्रदीप तथा आरपीएफ की ओर से एएसआई डीपी सिंह तथा मीना यादव ने इन तीनों किशोरियों को पकड़कर थाना जीआरपी लाए।
पूछताछ में किशोरियों ने रसोइये पर काम कराने, न करने पर खाना न देने तथा घर वालों से बात न कराने से परेशान थीं। साथ ही अधीक्षक द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने से यह कदम उठाना पड़ा। चन्दा एक माह से पूर्णिमा आठ माह से और कोमल चार दिन से नारी निकेतन केन्द्र में थीं। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि इन किशोरियों को सुबह जोधपुर- हावड़ा से इलाहाबाद वापस नारी निकेतन कें द्र भेजा जाएगा।