फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Administration team reached the house of dead photographers

मृत फोटोग्राफरों के घर पहुंची प्रशासन की टीम

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Administration team reached the house of dead photographers
जसवंतनगर। एक सप्ताह पूर्व नगला राठौर के पास नौ मार्च को एक डीसीएम और कार में भिड़ंत हुई थी। मौके पर छह और अस्पताल में दो फोटोग्राफरों ने दम तोड़ दिया था। बुधवार को तहसील की टीम मृतकों के घर पहुंची और आर्थिक मदद के लिए पारिवारिक स्थिति की पड़ताल की।
विज्ञापन

इस सैफई सड़क हादसे में चाचा विशेष माहौर, भतीजा करण माहौर (निवासी गढ़ महलई टोला), विपिन कुमार (निवासी जैन मोहल्ला), शादाब (निवासी कटरा खूबचंद), रमन (निवासी लधुपुरा), विशाल राठौर (निवासी आवास विकास सुंदरपुर इटावा), मनजीत सिंह (निवासी धरबार), बृजमोहन (निवासी मोहन की मड़ैया) की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तहसीलदार जसवंत नगर अशोक कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, लेखपाल मनीष दुबे सभी मृतकों के घर पहुंचे। मृतकों की पारिवारिक स्थिति देखी। तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि परिवार की मदद की संभावना तलाशने टीम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed