फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Administration and business leader meeting held in the mediation of Sadar MLA Sarita Bhadauris

सदर विधायक सरिता भदौरियों की मध्यस्थता में हुई प्रशासन और व्यापारी नेता की बैठक

Mon, 10 Feb 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Administration and business leader meeting held in the mediation of Sadar MLA Sarita Bhadauris
मंडी पहुँची सदर विधायक सारिता भादौरिया व्यपारियो को सामझाती - फोटो : ETAWHA
इटावा। तीन दिन से चल रही नई मंडी के आढ़तियों की हड़ताल सदर विधायक सरिता भदौरिया के हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गई। विधायक ने मंडी जाकर आढ़तियों से बात की फिर व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल की अधिकारियों के साथ बैठक कराई। इसके बाद आढ़तियों ने हड़ताल स्थगित करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

नई मंडी सचिव आशीष यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाकर आढ़ती आठ जनवरी को कर धरने पर बैठ गए थे। तीन दिन मंडी बंद होने से सब्जियों के दामों में दोगुना तक बढ़ोतरी हो गई। सोमवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया मंडी पहुंचीं। उन्होंने आढ़तियों की समस्या सुनीं। इसके बाद आढ़तियों के हड़ताल की अगुवाई कर रहे व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचीं। जिलाधिकारी जेबी सिंह के कार्यालय में विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे की मध्यस्थता में मंडी निदेशक , सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ शुक्ला, एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के साथ अनंत अग्रवाल व सदाशिव के साथ बैठक कराई। व्यापारी नेताओं ने समस्या अधिकारियों के साथ रखी। जिलाधिकारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया, जिस पर आढ़तियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। अरविंद यादव, जयवीर सिंह यादव, शिवनाथ सिंह यादव, नौसे भाई, ईदरीस राइन, राजू वर्मा, बदन सिंह कुशवाह, महिला व्यापार मंडल जिला अध्यछ लक्ष्मी वर्मा, उपाध्यछ रजनी सिंह, जिला महामंत्री अंचल अग्रवाल, संरक्षक मधु अग्रवाल धरने में शामिल रहीं।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया है। आढ़तियों ने जो आरोप सचिव पर लगाए हैं उनकी जांच कराई जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। सचिव को कार्यशैली में सुधार की हिदायत दी गई है। मंगलवार को मंडी परिसर में मंडी निदेशक और सिटी मजिस्ट्रेट मंडी सचिव आशीष यादव, मंडी के प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। आढ़तियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर काम करती है, व्यापारियों की समस्याओं को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरिता भदौरिया, सदर विधायक
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने हमारी समस्याओं को गंभीरता से लिया। सचिव के खिलाफ जांच और मंडी से हटाने का भरोसा दिया गया है। इस आश्वासन पर हड़ताल स्थगित की जाती है। हड़ताल से लोगों को जो दिक्कत हुई है उसका हमें दुख है। 11 फरवरी से मंडी में व्यापारी शुरू हो जाएगा।

- अनंत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल
धरने में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष
इटावा। नवीन मंडी में तीन दिन से चली आ रही मंडी व्यापारियों की हड़ताल को समर्थन देने सोमवार को सपा और कांग्रेस के नेता भी पहुंचे। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव एवं पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने व्यापारियों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी सचिव की कार्यशैली व्यापारियों के हित में नहीं है। व्यापारियों का शोषण हो रहा है। सुविधाओें के नाम पर कुछ हो नहीं सारी नीतियां व्यापारियों के उत्पीड़न के हिसाब से बनाई जाती है। व्यापारियों ने मंडी सचिव को यहां से हटवाने की मांग की। सपा नेताओं ने व्यापारियों को समर्थन देते हुए आंदोलन में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया के साथ मुबारक अंजुम, नफीसुल हसन अंसारी, आदित्य गोविंद यादव भी मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, वाचस्पति द्विवेदी ने भी व्यापारियों के बीच बैठकर समर्थन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed