{"_id":"622a50e7edaedc1a0c2f2642","slug":"aditya-wrote-bulldozer-return-vikas-cooled-the-weather-etawah-news-knp684953245","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य ने लिखा बुलडोजर रिटर्न, विकास ने मौसम ठंडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य ने लिखा बुलडोजर रिटर्न, विकास ने मौसम ठंडो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ीकला। विधानसभा चुनाव के रुझान शुरू होते ही सोशल मीडिया पर भी युवाओं की जंग छिड़ी दिखाई दी। जैसे-जैसे रुझान बढ़ते गए, तमाम राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर सक्रिय होते गए। सभी अपने हिसाब से रुझानों का बखान करते दिखे।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार का विधानसभा चुनाव रैलियों और जनसभाओं से ज्यादा सोशल मीडिया पर लड़ा गया। अब नतीजों में भी सोशल मीडिया के जांबाज अपने मोबाइल फोन में समय बिता रहे हैं।
शुरुआती रुझान में ही भाजपा की बढ़त ने उनके समर्थकों को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अति सक्रिय कर दिया। फेसबुक पर आदित्य नाम के युवा ने लिखा बुलडोजर रिटर्न।
विज्ञापन
विकास सिंह ने लिखा दस मार्च को मौसम ठंडो होय गओ। दीनानाथ ने लिखा यूपी में समाजवाद भाप बनकर उड़ गई। एक यूजर राम जी लिखते हैं सरकार हमारो बन रही। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ऐसे भी लोग सक्रिय दिखे जो लोगों को नसीहत देकर कहते रहे कि सरकारें आती-जाती रहेंगी।
आपसी व्यवहार खराब कतई ना करें। वहीं अखिलेश यादव के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर उनके एक समर्थक फिरोज अन्नू ने लिखा चुनाव के शुरू होते ही भाजपा ने काम शुरू कर दिया था, हम लोग समझ नहीं पाए।
कुछ सपा समर्थक पूरे नतीजे आने की बात कहकर समर्थकों को सांत्वना देते दिखाई दिए। मतगणना के दिन जनपद में कोई भी प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं दिए। हालांकि सपा और भाजपा के समर्थक आपस में सोशल मीडिया पर खूब आमने सामने होते रहे।