फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Adhed's body found, fear of murder

अधेड का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Adhed's body found, fear of murder
इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला अलकापुरी में एक मकान से अधेड़ का शव मिला। उसके सिर और शरीर पर गहरे निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस नशेबाजी में हत्या होना मान रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सभासद अभिषेक त्रिपाठी ने एक मकान से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। नया शहर चौकी प्रभारी इमरान फरीद पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। मकान में एक क्षत व़िक्षत शव मिला। सीओ राजीव प्रताप सिंह और कोतवाल बचन सिंह सिरोही भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मकान मालिक प्रतीक सिंह गौर उर्फ लल्ले ठाकुर को हिरासत में ले लिया। मकान मालिक मृतक के बारे में जानकारी नहीं दे सका। पुलिस प्रतीक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि प्रतीक नशे को आदी है। वह लोगों को परेशान करता रहता है। पुलिस ने शव को शवगृह भेज दिया। कुछ देर बाद स्वरूप नगर निवासी राजू ने शव की शिनाख्त अपने भाई गुड्डू पुत्र नसीर (40) के रूप में की। शिनाख्त पैर में जले के निशान को देखने और कपड़ों से हुई। राजू ने बताया कि नशे का आदी गुड्डू कल दोपहर बाद से घर से गायब हुआ था। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed