रिकार्डों में खामियां देख एडीजी भड़के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम के एडीजी महेंद्र मोदी को सिविल लाइन तथा पुलिस लाइन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकार्डों में तमाम खामियां मिलीं। सिविल लाइन थानाध्यक्ष विनोद यादव को फटकार लगाई। साथ ही रिकार्ड दुरुस्त न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
अपर निदेशक पुलिस (एसआईटी) महेंद्र मोदी ने इटावा दौरे के दौरान शुक्रवार सुबह सिविल लाइन थाने पहुंचे। पासपोर्ट और लापता बच्चों से संबंधित रिकार्ड दुरुस्त न मिलने पर उन्होंने कहा सिटीजन चार्टर एक्ट के तहत अभिलेख दुरस्त रखे जाएं। पासपोर्ट तथा अन्य मामलों में समय सीमा में कार्रवाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्हाेंने सिविल लाइन थाना पुलिस को एक दिन के अंदर रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्र्देश दिए। इसके बाद उन्हाेंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां भी रिकार्ड दुरुस्त न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी ने कहा सिविल लाइन थाने में सिटीजन चार्टर से संबंधित रिकार्ड तैयार नहीं है।
उन्हाेंने लापरवाही बरतने पर सिविल लाइन थानाध्यक्ष को एक दिन मेें रिकार्ड तैयार नही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्हाेंने बताया निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीट पुस्तिका मांगी थी। थाना पुलिस उन्हें वह भी उपलब्ध नही करा सकी। निरीक्षण के दौरान एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद रहे।