फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Additional Chief Secretary Hemant Rao inspected the systems

अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Wed, 19 May 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary Hemant Rao inspected the systems
सैफई (इटावा)। अपर मुख्य सचिव और जिले के कोविड-19 नोडल अधिकारी हेमंत राव ने मंगलवार को चिकित्सा विश्वविद्यालय फ्लू ओपीडी व आक्सीजन प्लांट निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में नोडल अधिकारी ने कार्यवाहक कुलपति डॉ. रमाकांत यादव और कोरोना कमेटी के पदाधिकारियों से कोविड अस्पताल में बेड, जांच , ऑक्सीजन, अन्य सुविधाओं और कोविड कंट्रोल रूम की जानकारी ली। कार्यवाहक कुलपति ने बताया कि आसपास के सात-आठ जिलों से मरीज यहां आते हैं। जिला अस्पतालों व अन्य अस्पतालों से गंभीर हालत में मरीज रेफर किए जाते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवायें, आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कोविड संक्रमित के इलाज के साथ अन्य मरीजों के लिए भी इमर्जेंसी सेवायें संचालित हैं। जिलाधिकारी श्रुति सिंह, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, डॉ. आलोक कुमार, अपर चिकित्सा अधीक्षक कोविड डॉ. अनिल शर्मा, विभागाध्यक्ष सर्जरी डॉ. एसपी सिंह, एसडीएम सैफई हेम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed