{"_id":"5f1448108ebc3e9fac41faa4","slug":"activists-make-the-list-of-belgaum-policemen-shivpal-etawha-news-knp572014721","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसिया कार्रवाई को लेकर शिवपाल ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसिया कार्रवाई को लेकर शिवपाल ने सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
फोटो संख्या 19 प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : ETAWHA
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ऐसी घटनाओं पर नाराजगी जताई है।
वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं को बेलगाम पुलिसकर्मियों की सूची बनाने को कहा है।
शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को गृहनगर जसवंतनगर के कार्यकर्ताओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए हैं। यादव ने कहा कि इस निरंकुश भाजपा सरकार में सब कुछ बेलगाम हो गया है।
कोरोना के इस संक्रमण काल में आम आदमी बर्बाद हो गया और दुकानदार व व्यापारी तबाही के कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसी स्थिति में भी पुलिस वसूली करने और दुकानदारों पर लाठी-डंडे चलाने में लगी है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जसवंतनगर पुलिस ने किस-किस दुकानदार से थाने में बंद करने और मुकदमा लगाने की धमकी देकर जो वसूली की है, वो सारी सूचनाएं उनके पास हैं।
विज्ञापन
नगर और आसपास इलाकों में चोर धमा-चौकड़ी मचाए हैं और पुलिस चोरी की घटनाएं दर्ज ही नहीं करती। 15 दिनों में आठ चोरी की वारदात हुईं। एक भी घटना का अभी तक खुलासा नहीं किया गया।
ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर को निर्देश दिया कि वह दुकानदारों से संपर्क कर एक रिपोर्ट तैयार करें।
इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर उन्हें अवगत कराया जाएगा। फिर भी सरकार रामराज्य की दुहाई देगी तो अब हमें सड़क पर उतरना ही पड़ेगा।
विधायक शिवपाल सिंह यादव ने लोगों से कोरोना संक्रमण से अपना बचाव खुद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाकर भीड़भाड़ से बचें और मास्क, सैनिटाइजर, अंगौछों का इस्तेमाल करें।