{"_id":"654fcc49698486dddd0da104","slug":"action-will-also-be-taken-against-those-who-burn-garbage-along-with-stubble-adm-etawha-news-c-216-1-etw1002-5126-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली संग कूड़ा-करकट जलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली संग कूड़ा-करकट जलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई : एडीएम
Sun, 12 Nov 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली की बिगड़ी स्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क हो गया है। अब पराली के साथ ही कूड़ा जलाकर प्रदूषण करने वालों पर भी प्रशासन कार्रवाई करेगा। एडीएम ने कहा कि लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी किसान भाई पराली प्रबंधन एवं कूड़ा करकट न जलाए। पिछले दिनों में पराली जलाने वाले 10 किसानों पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। बताया कि लेखपाल, सचिव द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर ऐसा कोई कार्य करते पाया जाएगा तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आंवटित क्षेत्र सफाई कार्य के उपरांत इकट्ठे होने वाले कूड़ा करकट में किसी भी दशा में आग नहीं जलानी है।
यह पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। ऐसे करने वालों के खिलाफ भी अब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को ऐसे लोगों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साफ तौर चेताते हुए कहा कि यदि कूड़ा जलाया गया तो इसके जिम्मेदार अधिकारी होंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी।