फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   action

कोविड संक्रमित मरीजों के घर जाकर जाना हाल

Fri, 21 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
action
भरथना। अपर मुख्य सचिव व नोडल अधिकारी हेमंत राव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले के दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं को जायजा लिया। उन्होंने होम आइसोलेट लोगों के घरों में जाकर हाल जाना। सीएचसी में कोविड निगरानी समितियों के कामकाज का निरीक्षण किया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी हेमंत राव शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे एसडीएम नम्रता सिंह व तहसीलदार हरिश्चंद्र के साथ नगर के मोहल्ला महावीर नगर व ब्रह्मनगर में कोरोना संक्रमितों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से इलाज व दवाओं आदि की जानकारी ली। निगरानी समिति के कार्यों के बारे में जाना। ईओ रामआसरे कमल व अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में सीएचसी पहुंचकर कोविड-19 की एंटीजन और आरटीपीसीआर की जांच के बारे में जानकारी की, कोल्ड चेन में रखी वैक्सीन देखी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित मौजूद रहे। इसके बाद कंधेसी पचार गांव में परिषदीय विद्यालय में चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया। यहां बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत इम्तियाज अतहर व सचिव अनुष्का दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed