{"_id":"5db1f4d08ebc3e014b5fba1a","slug":"action-etawha-news-knp521871421","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय न बनवाने वालों से पैसा वापस लेगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय न बनवाने वालों से पैसा वापस लेगी नगर पालिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नगर पालिका परिषद से मिले अनुदान के बाद भी शौचालयों का निर्माण न कराने वालों से अब धन की वसूली की जाएगी। नगर पालिका ने ऐसे लाभार्थियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इनकी संख्या 220 है। इनसे कुल 17,60,000 रुपये की रिकवरी की जानी है।
वर्ष 2011 में हुए आर्थिक सर्वे के आधार पर इटावा नगर पालिका सीमा के अंतर्गत 2663 लोगों को स्वच्छता मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए अनुदान देने का पात्र पाया गया। वर्ष 2018-19 में इन पात्र लाभार्थियों को 8000-8000 रुपये शौचालय निर्माण के लिए दो किश्तों में प्रदान किया।
इन सभी लाभार्थियों का उपभोग प्रमाण के लिए सर्वे कराया गया तो नगर पालिका क्षेत्र में 220 लाभार्थी ऐसे पाए गए जिन्होंने धनराशि तो निकाल ली है परंतु अभी तक शौचालयों का निर्माण नहीं कराया है। ऐसे सभी लोगों को चिह्नित कर लिया है। अब इन सभी से धन की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ज्यादातर लाभार्थी कोकपुरा एवं उसके आसपास के मोहल्लों के रहने वाले हैें। ऐसे सभी लाभार्थियों को नोटिस जारी कर धनराशि तत्काल नगर पालिका के कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लाभार्थी धनराशि जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ शासन के आदेशानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कोकपुरा गांव में खुले में शौच से मुक्ति के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण नगर पालिका करवाएगी। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। दीपावली के बाद शौचालय का निर्माण शुरू हो जाएगा।