फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Acknowledged Akhilesh as leader but will not merge

अखिलेश को नेता माना लेकिन विलय नहीं करेंगे

Wed, 05 Jan 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Acknowledged Akhilesh as leader but will not merge
ताखा में जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
ऊसराहार (इटावा)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमारे नेता हैं। हमने उन्हें नेता मान लिया है लेकिन प्रसपा का सपा में विलय नहीं होगा। दोनों दल विधानसभा चुनाव मिलकर लडे़ंगे। प्रदेश की जनता की मांग पर हम एक हुए हैं। सरकार भी बनाएंगे, भाजपा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से भी बेईमानी नहीं कर पाएगी। यह बात प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ताखा ब्लाक में हुई जनसभा में कही।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ताखा ब्लाक सभागार में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानपुर में अपने ही लोगों के यहां भाजपा ने छापा डाल दिया। जिनके पास कालाधन है उनके यहां छापे नहीं पड़ रहे हैं। बस भाजपा के नारों और विज्ञापनों में तरक्की दिख रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों की नीतियों से भ्रष्टाचार, महंगाई के साथ देश पर कर्जा बढ़ा है।
विज्ञापन

तहसील व थानों में भ्रष्टाचार है। किसानों पर बिजली के संबंधित फर्जी तरीके से जुर्माना व मुकदमे लगाए जा रहे हैं। सत्ता में आने पर ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सब एक हैं। अखिलेश ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा कर किसान, व्यापारी, मजदूर को अपनी तरफ मोड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा महासचिव और पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हुआ है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव अब एक हैं। मंदिर का निर्माण न्यायालय ने आदेश पर हो रहा है, भाजपा उसका झूठा क्रेडिट ले रही है। विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने कहा कि आज 51 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। शिवपाल सिंह सत्ता में होंगे तब ताखा में 500 विकास कार्यों का शिलान्यास करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाएगा।

पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य, बसरेहर ब्लाक प्रमुख बबलू यादव, जिला पंचायत सदस्य सत्यभान यादव, आशू यादव, शिवम यादव, जयराज सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल, राधेश्याम यादव, सुरेश लोकदल, ताले सिंह यादव, अजय यादव आदि ने भी संबोधित किया। ब्लाक प्रमुख प्रीती यादव मौजूद रहीं।
कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे सपाई
स्थानीय स्तर के कुछ कार्यकर्ताओं को छोड़कर ज्यादातर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। महिलाओं की संख्या जरूर अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed