फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   achalda won first match

अछल्दा ने जीता उदघाटन मैच

Thu, 02 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 02 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
achalda won first match
ग्राम भतौरा मे टूर्मामेंट का उदघाटन करते अनुज यादव - फोटो : अमर उजाला

ग्राम भतौरा के प्राइमरी स्कूल के पास स्थित मैदान पर आयोजित 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में अछल्दा क्लब की टीम ने भतौरा क्लब को पांच विकेट से हराया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अनुज यादव मोंटी ने बैटिंग कर किया।

विज्ञापन


बुधवार को टूर्नामेंट के पहले मैच मे टॉस अछल्दा की टीम ने जीता और पहले भतौरा क्लब की टीम को खेलने के लिए आमंत्रित किया। भतौरा की टीम निर्धारित 16 ओवर में 58 रन बना सकी, जिसमें आशुतोष राणा 23 रन बनाकर नॉट ऑउट रहे। अछल्दा के गेंदबाज शीर्ष कुमार ने 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी अछल्दा की टीम ने 9 ओवर में ही 58 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। विकास ने कुल 17 रन बनाए व दो विकेट भी लिए ।
विज्ञापन


भतौरा की ओर से आलोक तथा देव ने दो-दो विकेट लिए मैन ऑफ  द मैच का पुरस्कार अछल्दा के विकास को जिला पंचायत के सदस्य प्रदीप शाक्य बबलू ने प्रदान किया। मैच की एम्पायरिंग कोटिल्य तथा गौरव ने की। मैच के कमेंट्रेटर की भूमिका अरुण दुबे ने निभाई। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए अनुज यादव ने कहा कि खिलाडियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खेलना चाहिए। बिना हार जीत पर ध्यान दिए लगन के साथ खेलते हुए आगे बढना चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजन में  सोनू चौधरी, राहुल प्रताप, गोपाल पाण्डेय, अमित कुमार, मनीष सविता, विशाल, आनंद, मनोज, सुधीर, पवन, आशीष, प्रमोद आदि का विशेष योगदान रहा।संयोजक प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि फाइनल क ी विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा उप विजेता का 5000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed