फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accused of robbery arrested with agent

आढ़ती के साथ लूट का अरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
accused of robbery arrested with agent
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के कलंदरा गांव निवासी आढ़ती प्रेमपाल पुत्र सीताराम के साथ बीते 11 अप्रैल को दो बदमशों ने लूट लिया। बदमाशों ने आढ़ती का दो लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार रात को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आढ़ती बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली की दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से तुरैया नहर पुल की तरफ से उमरसेडा पुल की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर उमरसेडा नहर पुल पर चैंकिग कर रही एसओजी, सर्विलांस और थाना भरथना पुलिस ने बुलट मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्तियों को तुरैया नहर पुल की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। जिन्हे संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया। तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे की ओर मोडकर भागने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को पकडने के उद्देश्य से पीछा किया गया। बदमाशों ने घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर असलहों से फायर कर दिया। जिसके बाद आवश्यक बल के साथ घेराबंदी कर तुरैया नहर पुल की तरफ पटरी पर उमरसेडा नहर पुल के पास से मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश को पकड लिया। जबकि एक बदमाश रात्रि के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रीतेश उर्फ सिद्धार्थ सोलंकी निवासी चुंन्नी लाल की टाल थाना सदर बाजार जनपद मथुरा हाल निवासी मोहल्ला झडैला पुराना भरथना कस्बा ने बताया कि 11 अप्रैल को अढ़ाती के साथ लूट के अलावा भरथना क्षेत्र में मल्हौसी पुल से बाहरपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर बीते वर्ष 10 दिसंबर को मोटरसाइकिल सवार भाई- बहन से तमंचा दिखाकर जेवरात की लूट और पांच दिसंबर को ग्राम टाडा के पास बंबा पर जा रहे दंपती से तमंचा दिखाकर जेवरात व नकदी की लूट की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक लूट के मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस, एक बंदूक दो नाली 12 बोर,ं दो मोटर साइकिल 175000 रुपए सहित सोने और चांदी के जेवरात बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed