{"_id":"5ed29a588ebc3e90212096d1","slug":"accused-of-committing-suicide-by-husband-s-torture-etawha-news-knp562888076","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की प्रताडना से आत्महत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की प्रताडना से आत्महत्या करने का आरोप
विज्ञापन
बहन की मौत के एक माह बाद भाई ने बहनोई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
सैफई थाना क्षेत्र के बरौलीकला गांव में 27 अप्रैल सोमवार शाम विवाहिता नेमादेवी पत्नी अरमान सिंह फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई थी। सैफई पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।
नेमा के भाई कन्नौज जिला के सौरिख थाना क्षेत्र के डडोंना गांव निवासी अजय कुमार पुत्र बालकराम ने बहनोई अरमान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि अरमान उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
उधर, सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अनबन नहीं थी।
घटना के दिन भूसा ढोने को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हुआ था। उसके बाद आरोपी खेत पर चला गया था। घर पर उसकी बेटी व बेटा मौजूद थे। तभी महिला ने फांसी लगा ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।