फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accusation of rape of a minor girl; police term it a personal dispute.

Etawah News: बालिका से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली-निजी विवाद

Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accusation of rape of a minor girl; police term it a personal dispute.
लवेदी। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका डरी-सहमी हालत में मिली। परिजनों ने दुष्कर्म की सूचना पुलिस को दी, हालांकि पुलिस ने इसे आपसी विवाद का मामला बताया है।
विज्ञापन


बालिका के पिता ने बताया कि शनिवार शाम बेटी को दुकान भेजा था। दो घंटे बाद वह डरी-सहमी लौटी और उसने गांव के तेरह वर्षीय किशोर पर गलत हरकत का आरोप लगाया। बालिका ने यह भी बताया कि किशोर पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। डर के कारण वह घर से चली गई थी और बाद में छज्जे पर छिपी मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने दुष्कर्म की घटना से इन्कार करते हुए इसे प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला बताया। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed