फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fever outbreak in Gopiyapura; many people ill

Etawah News: गोपियापुरा में बुखार का प्रकोप, कई लोग बीमार

Wed, 23 Sep 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Gopiyapura; many people ill
फोटो: 37 गोपियापुरा गांव के मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार। स्रोत ग्रामीण
फोटो: 37 गोपियापुरा गांव के मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन

क्रॉसर
ग्रामीणों का आरोप गांव के आसपास है भारी गंदगी, कराई जाए सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। महेवा क्षेत्र के गोपियापुरा गांव में बुखार के प्रकोप से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में कई घरों में लोग बुखार की चपेट में हैं। अधिकांश घरों में चारपाइयां पड़ी हैं। कुछ मरीजों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद गांव में साफ सफाई नहीं करायी गयी है।रामसरोवर पुत्र मोहनलाल निवासी गोपियापुरा ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे गंदगी बनी हुई है। वहीं, मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी नहीं कराया गया है। गांव में लगभग सौ लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। गांव के कप्तान सिंह, विशाल, प्रतिभा, छाया, होतीलाल, नंदनी, वीरु सिंह, शीला देवी, आयुष्मान, राम प्रकाश सहित अन्य ग्रामीण बुखार से अभी भी पीड़ित है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में विशेष साफ-सफाई अभियान चलवाने, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने और स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार शाम टीम को गांव भेजा गया था। गुरुवार को भी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed