फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accidental death organically , threw stones at police

हादसे में मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव

Mon, 21 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 21 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accidental death organically , threw stones at police
ट्रक के चपेट में आने से एक विकलांग की मौत पर गुस्साए गांव वालों ने छह घंटे तक भरथना-बिधूना मार्ग जाम रखा। इस दौरान एक सिपाही की अभद्रता से भड़के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मुआवजे का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।  
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम दासीपुरा (बाहरपुरा) निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बहन गौरी को उसकी ससुराल ग्राम ज्योति जनपद मैनपुरी भेजने के लिए बस में बैठाने आया था। वह सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। उसी समय भरथना से बिधूना की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहां मौजूद युवकों ने ट्रक को अहनैया नदी पुल के पास रोक लिया। चालक को जमकर धुना और ट्रक को वापस घटनास्थल पर लाकर जाम लगा दिया। इस बीच घायल को इलाज के लिए सैफई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर एसडीएम भरथना प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ  राघवेंद्र सिंह राठौर, एसएसआई भोला सिंह भाटी, थाना प्रभारी बकेवर एके सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने सड़क पर बैठकर जाम लगाए परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों को भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार को पारिवारिक योजना के तहत 30 हजार रुपये व मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक सहायता दिलाएंगे। पुलिस ने जेसीबी मशीन से ट्रक हटवाकर शाम करीब 5 बजे जाम खुलवाया। मृतक के भाई अतुल प्रताप ने भरथना थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चालक पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed