{"_id":"28401f9d25e962fdacc974add6bfc3c2","slug":"accident-on-the-highway-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसा टैंकर चालक-खलासी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसा टैंकर चालक-खलासी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर में फोरलेन हाइवे
विज्ञापन
पर खड़े ट्रक में पीछे से तेल भरा टैंकर टकरा गया। इस हादसे में टैंकर
चालक-खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से रिम्स सैफई रेफर कर
दिया गया।
सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे हाइवे पर साबुन बनाने वाला सीवीओ तेल से भरा टैंकर बनारस से खन्ना पंजाब की ओर जा रहा था। टैंकर कैस्त गांव के पास बीच सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक संतोष सिंह उर्फ सावी पुत्र सुखचैन सिंह व खलासी मलकिंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासीगण निवासी गांव खीराबाली जहांगीरपुर थाना फत्तूडीगा जनपद कपूरथला पंजाब घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। टैंकर की केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं टैंकर की पीछे से टक्कर लगने से ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टैंकर को हटवाया। इस कारण करीब तीन घंटे तक हाइवे पर एक लेन में यातायात प्रभावित रहा।
ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
भरथना-बिधूना रोड पर गांव पडियापुरा पेट्रोल पंप के पास भरथना के गिरधारीपुरा में भंडार खाकर साइकिल पर सवार होकर अपने एक साथी के साथ घर जा रहे व्यक्ति की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
क्षेत्र गांव बनामई निवासी राजकुमार (45) पुत्र स्व. मोहब्बत सिंह सोमवार की शाम मौजा लहरोई के नगला मोहन निवासी शिशुपाल पुत्र कोमल यादव के साथ भरथना के गिरधारीपुरा मोहल्ले में भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में गया था। शाम करीब सात बजे वह दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे।
भरथना-बिधूना मार्ग पर पडियापुरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिशुपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजन भी पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने भरथना-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर महज आधा घंटे में ही जाम खुलवा लिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस।