फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident

बाइक बहकने से नहर में गिरा अधेड़, मौत

Wed, 01 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
accident
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के संतोषपुर घाट के पास सोमवार देर शाम नहर में गिरे 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का कराया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे संतोषपुर घाट के समीप रह रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति सेंगर नदी पुल के पास घायल अवस्था पड़ा हुआ है। इस पर थाना प्रभारी बसरेहर मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति को एंबुलेंस से सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार देर रात उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह खोजबीन करते हुए पहुंचे कनौज जिले के सौरिख थाना के नगला विसना गांव निवासी शिवा पुत्र राकेश ने मृतक की पहचान अपने चाचा अवधेश के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक अवधेश के भतीजे शिवा ने बताया कि उसके चाचा गत सोमवार की सुबह जसवंतनगर के गांव कुरसैना में स्थित अपनी ससुराल में साले की पुत्र की रिंग सैरेमनी में शामिल होने गए थे। वहां से वह बसरेहर स्थित अपने छोटे साले अनुज के घर चले गए। सोमवार देर शाम वह कन्नौज आने के लिए घर निकले। लेकिन रात में जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। फोन पर संपर्क किया, लेकिन कॉल जाती रही। फोन नहीं उठा। मंगलवार की सुबह किसी ग्रामीण ने फोन उठाया और बताया कि यह फोन उसे पड़ा मिला। जब वह इटावा पहुंचा तो उसे चाचा की मौत की जानकारी मिली। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि युवक बाइक से जा रहा था। नहर पुल के पास उसकी बाइक बहक गई। जिससे वह पानी में जा गिरा। ग्रामीणों ने देखा तो उसे बाहर निकाला। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed