{"_id":"5e0a41918ebc3e87bc06a04d","slug":"accident-etawha-news-knp5353591161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन युवकों में दो की हादसे में मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार तीन युवकों में दो की हादसे में मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बिना हेलमेट तीन सवारियों के साथ बाइक चलाना दो युवकों के लिए काल साबित हुआ, जबकि तीसरा सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती है। कानपुर हाईवे पर रविवार रात कोहरे में तीनों युवक बाइक लेकर सेफ्टीगार्ड रेलिंग में जा घुसे। मरने वाले दोनों युवक एक ही गांव के हैं।
बकेवर थाना क्षेत्र के बेरीखेड़ा गांव निवासी प्रदीप कुशवाहा पुत्र अतर सिंह, सौरभ कुशवाहा पुत्र मान सिंह कुशवाहा व सत्यनारायण उर्फ सोनू पुत्र राकेश बाथम गत रविवार रात को महेवा कस्बा से बकेवर आ रहे थे। सौरभ खुद बाइक चला रहा था। प्रदीप व सत्यनारायण पीछे बैठे हुए थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
बकेवर कस्बा के हाईवे पर बकेवर भरथना पुल से पहले सोनिया ढाबा के पास रविवार रात करीब एक बजे घने कोहरे के बीच हाईवे और सर्विस रोड के बीच लगे सेफ्टीगार्ड को सौरभ देख नहीं पाया और उसकी बाइक सीधे गार्ड की रेलिंग में जाकर टकराई। तीनों युवक सर्विस रोड पर जाकर गिरे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल युवकों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। 19 साल के सौरभ व 26 वर्षीय प्रदीप की रास्ते में ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक सत्यनारायण उर्फ सोनू को जिला अस्पताल से सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है। इधर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर से हर कोई गमगीन दिखा। प्रदीप व सौरभ के घरों में मातम पसरा रहा। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल रहा।
प्रदीप व सौरभ अपने साथी सत्यनारायण को बकेवर से लेने गए थे। सत्य नारायण उर्फ सोनू हरियाणा प्रांत में प्राइवेट नौकरी करता है। उसने गत रविवार को घर आने की सूचना पड़ोसी प्रदीप को फोन पर दी थी। ग्रामीणों के अनुसार सत्यनारायण ने प्रदीप से कहा था कि वह उसे रात करीब 11 बजे बकेवर बाईपास पर आकर रिसीव कर ले। उसे लेने के लिए ही सौरभ बाइक से प्रदीप के साथ बकेवर बाईपास पहुंचा था। सत्यनारायण बस से बकेवर बाईपास पर उतरा। तीनों बाइक पर बैठकर लौटने लगे। तभी सत्यनारायण को याद आया कि उसका बैग बस में ही छूट गया है। बस निकल चुकी थी। बाइक से बस का पीछा किया। महेवा के आगे बस को रुकवाकर बैग लिया। उसके बाद लौटते वक्त यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे लखना चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण हाईवे पर रेलिंग नजर नहीं आई। जिससे यह हादसा हो गया।