{"_id":"5e08f3808ebc3e87a3595315","slug":"accident-etawha-news-knp535177638","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार पलटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार पलटी, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। आगरा से भाइयों के साथ एसयूवी कार से मायके फतेहपुर जा रही कन्नौज निवासी महिला की यहां शनिवार की रात हादसे में मौत हो गई। हादसे का कारण स्टीयरिंग से संतुलन खो देना बताया जा रहा है, जिससे कार बेकाबू होकर बिजौली गांव के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा।
फतेहपुर जिले के औंग थाने के बड़ाहार कस्बा निवासी रोहित राज पुत्र राजकुमार सिंह, भाई अंकित राज, चाचा संपूर्ण सिंह और कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नादनपुर बलरामपुर कस्बा निवासी बहन शालिनी उर्फ पिंकी (37) पत्नी अनुज प्रताप सिंह उर्फ आलोक सिंह संग एसयूवी कार से फतेहपुर घर जा रहे थे। सभी लोग आगरा से लौट रहे थे। रात करीब सवा एक बजे हाईवे पर बकेवर थाने के बिजौली गांव के सामने अचानक कार चला रहे रोहित का स्टीयरिंग पर से संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही शालिनी ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलने पर फतेहपुर से यहां पहुंचे रोहित के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि बेटी के ससुर की जमीन पर छिबरामऊ के विष्णुगढ़ रोड पर शालिनी के नाम से पेट्रोल पंप स्वीकृत हुआ है। इसी सिलसिले में बेटी अपने भाइयों के साथ आगरा गई थी। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। शालिनी के पति अनुज प्रताप सिंह उर्फ आलोक दिल्ली में किसी कंपनी के टोल प्लाजा पर नौकरी करते हैं।