{"_id":"5df292708ebc3e87b3688d2b","slug":"accident-etawha-news-knp5318278175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कांग्रेसी नेता की कार में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कांग्रेसी नेता की कार में मारी टक्कर
विज्ञापन
इटावा। इटावा भरथना मार्ग स्थित बंधारा गांव के पास गुरुवार सुबह मौरंग लदे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य सुखराम सिंधी की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता समेत कार में सवार उनका परिवार बाल-बाल बच गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना क्षेत्र के तहत उक्त स्थान पर यह हादसा गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ। सिंधी कालोनी भरथना निवासी कांग्रेसी नेता पीसीसी सुखराम सिंधी अपने पुत्र ललित हरियाणी, पुत्र वधू स्मृति व पौत्र युवान के साथ पड़ोस के मोहल्ला बृजराजनगर के रिंकू चौहान की कार से इटावा रेलवे स्टेशन से भरथना अपने घर आ रहे थे। कांग्रेसी नेता ने बताया कि उनका पुत्र परिवार समेत शताब्दी एक्सप्रेस से इटावा आया था। वह उसे लेने इटावा आए थे। लौटते वक्त यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि बंधारा गांव के पास पीछे से आए मौरंग लदे ट्रक ने तेज रफ्तार से उनकी कार को ओवरटेक करना चाहा। तभी ट्रक के सामने कोई और वाहन आ गया। इससे ट्रक चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। संयोग से इस हादसे में किसी को किसी को चोट नहीं आई लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।