{"_id":"5dbf1b7b8ebc3e93b77512aa","slug":"accident-etawha-news-knp523559847","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से टकराया पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से टकराया पिकअप
विज्ञापन
फोटो संख्या 09 : आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त लोडर।
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में रविवार सुबह एक पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मुजफ्फरनगर जिले के गाड़ी चालक व हेल्पर घायल हो गए। दोनों को सैफई के मिनी पीजीआई भेजा गया है।
एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 126 पर भाऊपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ। पानीपत से कंबल लादकर पिकअप जौनपुर जा रही थी। भाऊपुरा के पास चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के लिए रफ्तार बढ़ाई, लेकिन चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। पिकअप डिवाइडर से जाकर टकरा गई। गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गई।
केबिन में मौजूद चालक व हेल्पर उसमें फंस गए। आसपास गांव के ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनी तो वे एक्सप्रेसवे पर आए और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। यूपीडा एंबुलेंस के चालक रूपसिंह व ईएमटी दीपू गुप्ता ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से चालक व हेल्पर को केबिन से बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सीधे सैफई मिनी पीजीआई पहुंचाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक मोहम्मद इमाम खां व हेल्पर शमशाद अली दोनों मुजफ्फरपुर जिले के मीरपुर थाना व कस्बे के रहने वाले हैं। वे हरियाणा के पानीपत से कंबल लादकर जौनपुर ले जा रहे थे। तभी ओवरटेेक करने पर हादसे का शिकार हो गए।