{"_id":"5dae03108ebc3e017f1e7d51","slug":"accident-etawha-news-knp5212330185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को झपकी आने से हाईवे पर पलटी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को झपकी आने से हाईवे पर पलटी पिकअप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चालक को झपकी आने से घरेलू सामान लेकर जा रही पिकअप हाईवे पर पलट गई। पिकअप में सवार छह लोगाें में से दो को मामूली चोटें आईं हैं।
पिकअप चालक जसवंत गाड़ी में हरियाणा वल्लभगढ़ से परिजनों का घरेलू सामान लादकर औरैया के खतनपुरा गांव जा रहा था। पिकअप में छह लोग बैठे थे। सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बकेवर के पास जसवंत को झपकी आ गई। गाड़ी असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गई।
हादसे में पिकअप पर सवार साधना व रघुवीर घायल हो गए। चालक जसवंत समेत अन्य चार लोग पूरी तरह बच गए।
राहगीरों ने पिकअप गाड़ी से सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस से साधना व रघुवीर निवासी खतनपुरा औरैया को महेवा सीएचसी पहुंचवाया। जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।