{"_id":"61799acbb11714631c2f7529","slug":"accident-etawah-news-knp6607948140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से पौत्र की मौत, बाबा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से पौत्र की मौत, बाबा घायल
विज्ञापन
सुरजीत का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार पौत्र की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाबा, पौत्र को साइकिल से डॉक्टर को दिखाने ले जा रहे थे।
चंपा मेहर गांव निवासी किसान बैजनाथ के पौत्र सुरजीत (12) की तबियत ठीक नहीं थी। बैजनाथ पौत्र सुरजीत को साइकिल पर बिठाकर डॉक्टर को दिखाने के लिए बसरेहर क्षेत्र के उदयपुर गांव में जा रहे थे। क्षेत्र के बुलाकीपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से बाबा-पौत्र उछल कर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई।
सुरजीत की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे सैफई ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सैफई ले जाते वक्त रास्ते में सुरजीत की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुरजीत के पिता भान प्रताप सिंह, मां व परिवार के अन्य लोग दहाड़े मारकर रो पड़े। रिश्तेदारों व आसपास के लोगों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर व चालक की तलाश की जा रही है।