फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accident,etawah,etawah news

चंबल में नहा रहे किशोर को खींच ले गया मगरमच्छ

Mon, 14 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident,etawah,etawah news
रोते बिलखते किशोर के परिजन। - फोटो : ETAWHA
चकरनगर (इटावा)। भरेह थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव में सोमवार दोपहर चंबल नदी में नहाते समय एक किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया। छोटा भाई ने बचाने के लिए संघर्ष भी किया पर कामयाब नहीं हो सका। छोटे भाई ने ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर शाम तक प्रशासन व पुलिस नदी में नौकाओं और मोटरबोट के सहारे किशोर की खोज करती रहीं।
विज्ञापन

हरपुरा गांव निवासी महिपाल सिंह मल्लाह ने बताया कि उनके दोनों पुत्र बड़ा अनुज (16) व छोटा हिमांशु (12) रोज की भांति नदी किनारे भैंसों को लेकर चराने व पानी पिलाने गए हुए थे। दोपहर के समय दोनों भाई भैंसों को पानी पिलाने के बाद नदी के किनारे बैठकर नहाने लगे। इसी दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने अनुज का हाथ अपने जबड़े में जकड़ लिया और उसे खींच कर नदी में ले गया। हिमांशु ने घर आकर जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद महिपाल ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी तो घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पुलिस मस्सा सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने मोटरबोट व नौकाओं से किशोर की खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीण व प्रशासन की पुलिस प्रशासन की मदद से दूर-दूर तक नदी में किशोर की तलाश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि अनुज की खोजबीन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। देर रात तक स्थानीय प्रशासन ने नदी में खोजबीन जारी रखी। हालांकि इस घटना से आसपास के गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।
थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यदि रात तक किशोर बरामद नहीं होता है तो सुबह जाल आदि डालकर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed