फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant

कार ने बुजुर्ग को कुचला

Tue, 18 May 2021 08:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
accidant
इटावा। नगला भिकन में रविवार रात कार ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने कार सवार एक व्यक्ति को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना वाले वाहन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के नगला भिखन निवासी 70 वर्षीय दुर्विजय सिंह घर के बाहर सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे। अहिलादपुर गांव से इटावा की ओर जाते समय कार ने बुजुर्ग को रौंद दिया। चीख पुकार सुनकर घर वाले बाहर निकल आए।
विज्ञापन

उन्होंने कार में सवार एक युवक को पकड़ लिया। बाकी तीन लोग भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दुर्विजय को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस गाड़ी को भी थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed